महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गणित विभाग में राष्ट्रीय गणित दिवस पर सोमवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर डॉ. वरुण कुमार ने रामानुजन के जीवन और योगदान को बताते हुए गणित को पारंपरिक विश्व स्तर पर ले जाने की बात कही।
वाजपेयी के जन्मदिवस पर होंगे कार्यक्रम : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को कैंपस में सुशासन दिवस के रूप मनाया जाएगा। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि विश्वविद्यालय में संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता और एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।