फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में डिप्टी एमएस को नर्सिंग सुपरीटेंडेंट बनाने पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में बाल रोग विभाग के अध्यक्ष और डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर सिंह को नर्सिंग सुपरीटेंडेंट बनाए जाने के आदेश पर सवाल उठने लगे हैं। एएमयू नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कुलपति को पत्र भेजकर इसे नियम के विपरीत बताया और मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में नर्सिंग सुपरीटेंडेंट (एनएस) की जिम्मेदारी अब तक संभाल रहे डिप्टी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट प्रकाश चंद शर्मा को प्रभारी एनएस के पद से हटा दिया गया। इसके बाद अस्पताल के एमएस ने एनएस का चार्ज प्रो. अंकुर सिंह को सौंपा। बृहस्पतिवार को यह जानकारी मिलने के बाद बीएचयू के नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य लोग चौंक गए।
इस बीच, एएमयू नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सिजाउद्दीन और महासचिव रिंकू चौधरी ने कुलपति को पत्र भेजकर डिप्टी एमएस को एनएस का चार्ज देने को गलत बताया। अपने पत्र में पदाधिकारियों ने लिखा कि नर्सिंग एक स्वतंत्र प्रोफेशनल कैडर है, जिसकी अपनी अलग प्रशासनिक संरचना है। एक चिकित्सा अधिकारी (डॉक्टर) को नर्सिंग के एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद की देखरेख का जिम्मा सौंपना नर्सिंग स्टाफ की प्रोफेशनल स्वायत्तता को कमजोर करता है। पदाधिकारियों ने कुलपति से भर्ती और सेवा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने का उदाहरण प्रस्तुत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें