फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लीलाराम सचदेवा को मेयर और विधायक ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधी समाज के प्रमुख व्यक्तित्व लीलाराम सचदेवा की श्रद्धांजलि सभा बुधवार को लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में हुई। इस अवसर पर 500 से अधिक पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्मा को अपनी पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में मेयर अशोक कुमार तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि शामिल रहे। उन्होंने दिवंगत लीलाराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने लीलाराम के साथ बिताए गए अपने पुराने संस्मरण साझा किए और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। सभा में सिगरा पार्षद सिंधु सोनकर, चेतगंज पार्षद श्रवण कुमार गुप्ता और भाजपा के वरिष्ठ सदस्य प्रेम प्रकाश कपूर ने भी अपने विचार रखे। सिंधी समाज के संरक्षक एस. कुमार, रमेश लालवानी, दिलीप तुलसीयानी, राजेश रूपानी और सतीश छाबड़ा ने भी शोक व्यक्त किया और उन्हें समाज का एक मजबूत स्तंभ बताया। संचालन कुमार सचदेवा और सतीश छाबड़ा ने किया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर अमर रहे के नारों और भावुक स्मृतियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें