सनबीम सनबीम एकेडमी जागृति फाउंडेशन एवं महारानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थान स्मारक समिति के संयुक्त तत्
- फोटो : credit
सनबीम एकेडमी, जागृति फाउंडेशन और महारानी लक्ष्मीबाई जन्मस्थान स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 191वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को भदैनी स्थित उनकी जन्मस्थली पर दीपदान किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सनबीम एकेडमी के सीईओ रोहन मधोक ने प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोहन मधोक ने कहा कि वह झांसी की रानी के साथ काशी की बेटी भी थीं, और उनकी वीरता को याद रखना हमारा कर्तव्य है। दुर्गा वाहिनी का रूप धारण किए बालिकाओं ने दीप जलाकर रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि दी। वहीं, मारवाड़ी सेवा संघ संस्कृत उच्चतर विद्यालय के बटुकों ने वेद मंत्रों से वीरांगना की स्तुति की। स्मारक समिति के विश्वनाथ यादव, जनसंघ के राघवेंद्र पांडेय, राजेश्वर त्रिपाठी, धीरज कुमार मिश्र, रामयश मिश्र, हरिनाथ गौड़, सुरेंद्र, सोनू और नर्मदा आदि मौजूद रहे।