फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन लोगों पर आशा और एएनएम की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में विभिन्न जगहों से आए प्रवासियों को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। इसकी निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। इसके लिए ब्लॉकवार आशा और एएनएम को जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ आफिस में हुई बैठक में ग्राम निगरानी समितियों के कार्यों का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही जहां अधिक संख्या में प्रवासी हैं वहां क़वारन्टीन रहने वाले लोगों की अब तक की गई पुल टेस्टिंग की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि गांव में अगर किसी भी व्यक्ति में बुखार और खांसी के लक्षण मिल रहा है तो उसकी तत्काल सूचना संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को देनी होगी। साथ ही आशा और एएनएम पैरासिटामोल की गोली देकर 3 दिन के लिए लोगों को घर पर क्वारंटीन रहने की सलाह दी जाए। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती भी किया जाएगा। बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में 760 गांव और शहरी क्षेत्र में 90 वार्ड में गठित निगरानी समितियों का निरीक्षण और रिपोर्ट के लिए कमेटी का गठन किया गया है जो रोजाना सुबह 11 बजे रिपोर्ट देगी।
गर्भवती महिलाओं और बच्चों का हुआ टीकाकरण
शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुधवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके भी लगाए गए। साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सीएमओ ने बताया कि पिछले सप्ताह बुधवार तक 13549 गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच कर टीकाकरण किया गया जबकि 46883 बच्चों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

दो में मिले कोरोना के संदिग्ध लक्षण
मोबाइल क्लीनिक में जांच के दौरान दो लोगों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उन्हें जांच के लिए रेफर किया गया। शहरी क्षेत्र में बुधवार को 2185 मरीजों की जांच की गई जबकि ग्रामीण इलाकों में 1590 लोगों की जांच में दो लोगों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण मिलने पर उन्हें जांच के लिए रेफर किया गया। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 4934 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें