इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क के मामले में बीएचयू भारत के टॉप संस्थान आईआईटी बॉम्बे से 4 अंक ऊपर है। इंटरनेशनल स्टूडेंट रेशियो भी 0.4 अंक ज्यादा है। जबकि इंटरनेशनल फैकल्टी रेशियो साढ़े गुना कम और फैकल्टी स्टूडेंट रेशियो 2 अंक पीछे है।
यूपी में पांचवां स्थान
यूपी में बीएचयू से ऊपर आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू, एएमयू और एमिटी यूनिवर्सिटी के बाद बीएचयू का स्थान है। हालांकि, सभी बीएचयू सहित एएमयू और एमिटी यूनिवर्सिटी तीनों की ही रैंक रेंज 1000-1200 सीरीज के बीच में है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग की सूची में बीएचयू को देश में 35वां स्थान दिया गया है।
एक ही कैंपस में आईआईटी और बीएचयू की रैंकिंग पैरामीटर्स में काफी फर्क है। शैक्षणिक प्रतिष्ठा में आईआईटी, बीएचयू से ढाई गुना पीछे है। एंप्लाॅयमेंट आउटकम यानी कि नौकरी में दो अंक कम और एंप्लॉयर रेपुटेशन 3 अंक नीचे है। शिक्षक-छात्र अनुपात में बीएचयू का स्कोर 4 गुना ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क में बीएचयू के मुकाबले आधे नंबर मिले हैं। जेएनयू, डीयू, बीएचयू और आईआईटी-बीएचयू का रिसर्च आउटपुट बहुत उच्च है।
बीएचयू का स्कोर
बीएचयू में कुल शिक्षक - 1,768
अंतरराष्ट्रीय छात्र - 449
शैक्षणिक प्रतिष्ठा 13.5,
एक फैकल्टी पर साइटेशन 9
एंप्लॉयमेंट आउटकम - 8.8
एंपलॉयर रेपुटेशन - 8
शिक्षक छात्र अनुपात - 12.4
अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर अनुपात - 1.2
अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क - 56.4
अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात - 1.7
सस्टनेबिलिटी - 2.7
छात्रों की संख्या - 7,929
शिक्षक - 353
अंतरराष्ट्रीय छात्र - 21
शैक्षणिक प्रतिष्ठा - 5.5
एक फैकल्टी पर साइटेशन 95
एंप्लॉयमेंट आउटकम - 6.5
एंपलॉयर रेपुटेशन - 5.9
शिक्षक छात्र अनुपात - 3.9
अंतरराष्ट्रीय प्रोफेसर अनुपात 1.4
अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान नेटवर्क - 24.5
अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात - 1.1
सस्टनेबिलिटी - 10.1