फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 8 जोन की समस्या दूर कराने के लिए क्यूआरटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आठ जोन की समस्याओं को दूर कराने के लिए क्यूआरटी गठित की है। इस टीम में सफाई, सड़क, लाइट, सीवर व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को रखा गया है। जो जनता की समस्याओं को दूर कराएंगे। इसके लिए नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 को एक्टिव किया गया है। जिस पर शहर भर से आने वाली समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि यहां आने वाली काल संबंधित समस्या वाले एरिया के अधिकारियों और कर्मचारियों के पास चली जाती है। साथ ही शिकायतकर्ता का नाम भी चला जाता है। इससे शिकायतों का निस्तारण होता है। सभी जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने अपने इलाकों की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। इसकी हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। काम नहीं करने वाले जिम्मेदार लोगाें पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें