फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरस पटरियों पर चलेंगे सुकून से

Mon, 02 Feb 2015 02:19 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुड़ैला से लहरतारा पुल तक की सड़क कांवरिया पथ के तौर पर विकसित की जाएगी। कुल 14.5 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क के दोनों तरफ पटरियों पर इंटरलाकिंग की जाएगी। कलेक्ट्री फार्म तक नालियां बनाई जाएंगी जबकि कलेक्ट्री फार्म से लहरतारा पुल तक सड़क के दोनों तरफ ओपेन ड्रेनेज बनाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को यह काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। साथ ही डीएम से मुड़ैला से कैंट तक एक सप्ताह के भीतर दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाने को कहा।
 राज्य मंत्री ने लहरतारा पुल चौराहा के पास डिवाइडर के दोनाें तरफ सड़क निर्माण कार्य, कछवां-कपसेठी मार्ग निर्माण की धीमी गति पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधीक्षण अभियंता एके वार्ष्णेय को स्वयं मानीटरिंग करने को कहा। कलेक्ट्री फार्म चौराहा पर अतिक्रमण कर पत्थर की मूर्ति बनाने वालों को सड़क के दोनों तरफ दस-दस फीट पीछे करने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

 राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि कैंट से मोहनसराय जीटी रोड है। सड़क के बीच से दोनों तरफ 220-220 फीट चौड़ाई होनी चाहिए। इसके काफी हिस्से पर कब्जा हो चुका है। इसमें से उतने हिस्से को तो खाली करा ही लिया जाए, जिससे सड़क बेहतर हो सके। जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बताया कि जल्द ही निशान लगा दिए जाएंगे और हफ्ते भर में अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें