फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज कुंभ के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बनाएगा 54 सब स्टेशन

Wed, 05 Dec 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : Demo
विज्ञापन
 प्रयागराज में लगने वाले कुंभ में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से 54 विद्युत सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं। 20 हेक्टेयर में बसाए जा रहे टेंट, तंबू, कनात में बिजली की भरपूर व्यवस्था प्रदेश सरकार कर रही है। अब तक 54 में से 50 सब स्टेशन बन गए हैं।
विज्ञापन


बाकी चार का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी प्रकार 40,700 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इनमें से 18 हजार स्ट्रीट लाइटें लग गई हैं। इनके अलावा 1030 किमी बिजली के तार बिछाए जाने हैं। अब तक 850 किमी तार बिछाए जा चुके हैं।

कुंभ की शुरुआत 14 जनवरी से हो जाएगी जो 14 मार्च तक चलेगी। दो माह तक कई लोग कुंभ में प्रवास करते हैं। यहां के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा को वहां का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। जहां पर पूरी तैयारी चल रही है। पोल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तारों को बिछाने का काम जारी है। विद्युत सुरक्षा के सारे इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि किसी प्रकार की दिक्कत आम श्रद्धालुओं को न होने पाए। दिसंबर माह में बिजली से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस ने कहा कि कुंभ की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जहां जहां सीमांकन किया गया है। वहां-वहां हमारा काम चल रहा है। इसी महीने में पूरी तैयारी हो जाएगी। विभाग की ओर से एक हेक्टेयर पर एक अधिकारी की तैनाती की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें