फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने पर सवाल उठाना चार इंजीनियरिंग छात्रों को पड़ा महंगा, पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सभी को निकाला

Fri, 15 Nov 2019 10:52 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय (फाइल फोटो) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सीवी रमन हॉस्टल मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर उंगली उठाना चार छात्रों को भारी पड़ गया। प्रॉक्टर ने अनुशासनहीनता के आरोप में छात्रों को निकाल दिया। 

विज्ञापन


हॉस्टल में करीब 200 छात्र रहते हैं। इस हॉस्टल मेस से परोसे जाने वाले भोजन व नाश्ते की गुणवत्ता को लेकर छात्र अक्सर विरोध करते आ रहे हैं। छात्रों ने कई बार खराब भोजन को लेकर हंगामा किया और जिम्मेदार लोगों से शिकायत की। लोगों ने हर बार एक और मौका देने की बात कहकर समझा-बुझाकर मामले को शांत कराते रहे।  

नाम न छापने की शर्त पर छात्रों ने बताया कि गुरुवार की सुबह और रात में छात्रों ने मेस द्वारा खराब भोजन परोसे जाने की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। बार-बार शिकायत की अनदेखी करने पर छात्र आक्रोशित होकर शोरगुल करने लगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को चीफ प्रॉक्टर डा.संतोष कुमार ने अनुशासनहीनता के आरोप में इंजीनियरिग ऑफ कम्पयूटर साइंस के छात्र अश्वनी प्रताप सिंह, अशोक कुमार, प्रशांत कुमार व बी फार्मा के अवनीश कुमार सिंह को हॉस्टल से निकाल कर उनके परिजनों को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें