वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संबद्ध 241 कालेजों को रिजल्ट इस बार फंसेगा। इसके कारण अलग अलग हैं। 241 में सबसे ज्यादा 82 कॉलेज आजमगढ़ जिले के हैं। 241 की सूची में से 90 कालेजों की परीक्षा फीस बकाया है और 151 कालेज सामूहिक नकल में फंसे हैं।
सबसे अधिक 82 कालेज आजमगढ़ जिले के है। परीक्षा फीस नहीं जमा करने के कारण कारण विवि प्रशासन ने रिजल्ट रोक दिया है। सामूहिक नकल वाले कालेजों की सूची यूएफएम (अनफेयर मीन) कमेटी को सौंप दिया है। रिजल्ट रुकने के कारण कालेजों की बेचैनी बढ़ गई है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध से 90 कालेज ऐसे हैं जिनके सत्र 2016-17 में दाखिला लेने वाले छात्रों की परीक्षा फीस ही नहीं जमा किया है। इन कालेजों पर विवि का 8 करोड़ रूपये परीक्षा फीस का बकाया है। फीस नहीं मिलने के कारण विवि ने इन कालेजों का रिजल्ट घोषित करने से इनकार कर दिया है।
परीक्षा के लिए फार्म जमा होते समय भी कालेजों को फीस जमा करने का समय दिया गया था। लेकिन कालेजों ने परीक्षा फीस नहीं जमा किया। फीस नहीं मिलने के बावजूद विवि ने छात्रों को परीक्षा में शामिल कर लिया था। परीक्षा खत्म होने के बाद भी कालेजों ने फीस नहीं जमा नहीं किया।
उधर, परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल के आरोप में पकड़े गए 151 कालेजों का रिजल्ट भी फंस गया है। परीक्षा के दौरान इन कालेजों पर सामूहिक नकल का आरोप लगा है। इन कालेजों के मामले की जांच करने के लिए यूएफएम कमेटी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
कमेटी बैठक कर यह तय करेगी की उड़ाका दल द्वारा इन कालेजों पर लगाए गए आरोप सही है या नहीं। विषय विशेषज्ञों से मामले की जांच कराने के बाद ही रिजल्ट पर निर्णय होगा।