फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फाइनल मुकाबले में छह विकेट से पराजित हुई पूर्वांचल स्पोर्ट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के सहयोग से आर स्टार क्रिकेट एकेडमी रुड़की उत्तराखंड में आयोजित इंटर स्टेट टी ट्वंटी क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में चंदौली से गई पूर्वांचल स्पोर्ट्स छह विकेट से पराजित हो गई। पूर्वांचल को हराकर आर स्टार क्रिकेट ने शील्ड पर कब्जा जमा लिया। पूर्वांचल स्पोर्ट्स उपविजेता रही।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली टीम 17 ओवर में 105 रन बनाई। टीम की ओर से अनुराग ने 24, उमेश शर्मा ने 13 और एस हुसैन ने 16 रन बनाए। आर स्टार क्रिकेट एकेडमी रुड़की की तरफ से प्रियांशु ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली की के तीन विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद उपकप्तान वंश चौधरी ने 67 रन की पारी खेल के टीम को खिताब दिला दी। गिरमीर ने 13 रन बनाए। पूर्वांचल स्पोर्ट्स की तरफ से अनुराग, एस हुसैन और सुर्यांश ने एक एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच वंश को दिया गया जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार आयुष को दिया गया। बेस्ट गेंदबाज निखिल और बल्लेबाज आयुष को दिया गया। अनुशासित प्लेयर का पुरस्कार अमित सरोज को दिया गया। विजेता और उप विजेता टीम को समाजसेवी आशु शर्मा ने पुरस्कृत किया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें