फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेटी के निकाह से पहले पिता का उठा जनाजा, फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव निवासी पिता ने पुत्री के निकाह से पहले मंगलवार को सुबह घर से 700 मीटर दूर पलाश के पेड़ की डाल से लगे फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने फंदे पर शव लटकता देख पुलिस और परिजनाें को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी वली अहमद उर्फ दिल मोहम्मद की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी जैतूनिया से तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्री की शादी अभी होनी है। पहली पत्नी जैतूनिया ने 15 साल पहले वली मोहम्मद को छोड़कर किसी और से निकाह कर ली। इसके बाद वली मोहम्मद ने समीना से निकाह कर ली। समीना से चार पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पहली पुत्री की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव में तय है। पांच मई को पुत्री की शादी के लिए बरात आनी है। इस बीच मंगलवार को सुबह वली अहमद सिवान में जाकर एक महुआ के पेड़ की डाल में लगे फंदे से लटकने का प्रयास कर रहा था तभी गांव निवासी एक महिला महुआ का फूल बीनने पहुंच गई। उसने फंदे से लटक रहे बली मोहम्मद को रोकने के लिए आवाज लगाई तो वली मोहम्मद कुछ दूर स्थित पलाश के पेड़ की डाल में लगे फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने फंदे से शव लटकता देख इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह का कहना है कि फंदे से लटक कर एक व्यक्ति ने जान दे दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें