फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सेंट जाॅन्स एल्युमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष बने पुनीत कपूर

विज्ञापन
बनारस क्लब में हुई सेंट जॉन्स मढ़ौली एलुमनाई एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। अ
विज्ञापन
सेंट जॉन्स मड़ौली एल्युमनाई एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में संगठन के क्रियाकलापों पर चर्चा हुई। इसमें विद्यालय के पूर्व छात्रों ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया। बनारस क्लब सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष अमित लखमानी ने 2025-26 के क्रियाकलापों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद सचिव वैभव अग्रवाल ने वार्षिक रिपोर्ट रखी जबकि कोषाध्यक्ष अमित मोदी ने आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी सचिन अग्रवाल, मोहित मेहरा ने 2026-27 के लिए संचालक मंडल का चुनाव कराया। इसमें पुनीत कपूर को अध्यक्ष, विजय पेशवानी को उपाध्यक्ष, सिद्धांत सिंह सचिव, वैभव अगवाल कोषाध्यक्ष और कुलदीप सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। सेंट जाॅन्स स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सुसाई राज ने पूर्व छात्रों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान मनीष माहेश्वरी, गुंजन चांडक, आयुष खत्री, अभिषेक मैरोलिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें