फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लखनऊ में न्यायिक अधिकारियों का खेल महोत्सव संपन्न, बनारस ने जीते दो स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा एसोसिएशन की ओर से आयोजित खेल महोत्सव का समापन 26 अप्रैल को लखनऊ में हुआ। 24 अप्रैल से शुरू हुए इस स्पोर्ट्स मीट में प्रदेश भर के न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया। इस बार पहली बार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब डेढ़ महीने तक 16 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। महिला न्यायिक अधिकारियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। बनारस की भावना भारती बैडमिंटन के फाइनल तक पहुंचीं। वहीं, बनारस के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित यादव ने दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। इसके अलावा अपर जिला जज कुलदीप सिंह ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वाराणसी के न्यायिक अधिकारियों हरेंद्र बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह और ज्ञान प्रकाश सिंह ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। समापन पर लखनऊ स्थित न्यायालय परिसर में पुरस्कार वितरण किया गया। न्यायिक सेवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित किया और प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें