फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला : बलिदान हुए थे तोफापुर के रमेश, सरकार के वादे को लेकर पिता ने कही बड़ी बात; निकाला कैंडल मार्च

Fri, 14 Feb 2025 08:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

तोफापुर गांव में गुरुवार को पुलवामा हमले की छठी बरसी की पूर्वसंध्या पर रमेश यादव की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई। हवन-पूजन हुआ। तोफापुर के युवाओं ने उनकी याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रधान सयाली यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
काशी के तोफापुर गांव के रमेश यादव भी शहीद हुए थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pulwama Attack : 14 फरवरी 2019 में हुए पुलवामा हमले में काशी के तोफापुर गांव के रमेश यादव भी शहीद हुए थे। दो दिन पहले ही एक महीने की छुट्टी के बाद उन्होंने कश्मीर में ड्यूटी ज्वाइन की थी कि हमले की खबर आ गई और वह शहीद हो गए। 

विज्ञापन


छह साल बीत गए हैं लेकिन सरकार ने जो वादे किए थे उन्हें आज तक पूरा नहीं किया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी उस दौरान शहीद के घर आई थीं और उन्होंने शहीद के बड़े भाई राजेश को कर्नाटक में नौकरी देने का वादा किया था, वो भी सिर्फ वादा ही बनकर रह गया।

यूपी सरकार ने रमेश की पत्नी को डीएम कार्यालय में नौकरी दे दी। शहीद के नाम पर खेल मैदान और तोरण द्वार बनाया गया है। रमेश के पिता श्याम नारायण कहते हैं कि बेटे की शहादत पर हर किसी को गर्व है लेकिन मलाल इस बात का है कि बेटे ने देश के लिए जान कुर्बान कर दी और सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा भी नहीं दिया। 
विज्ञापन


वह बताते हैं कि सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री और अफसर घर आए थे। उमरहा-तोफापुर मार्ग और एक विद्यालय का नाम उनके शहीद बेटे के नाम करने की घोषणा की थी, जो आज तक पूरी नहीं की गई। सरकार ने परिवार को पेट्रोल पंप देने का वादा किया था, छह साल बाद भी वो वादा पूरा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें