फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूकैट परीक्षा का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयूकैट परीक्षा का परिणाम घोषित
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एक से पांच जुलाई तक लिया जाएगा दाखिला
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित होने वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित पीयूकैट (पूर्वांचल यूविर्सिटी कंबाइंड एडमिशन टेस्ट) 2019 का परिणाम बुधवार 26 जून को घोषित कर दिया गया। परिणाम और प्रवेश से संबंधित सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रवेश एक से पांच जुलाई तक होगा।
विज्ञापन

पीयूकैट के संयोजक डा. राजकुमार ने बताया कि प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल साइंस स्टडी एंड रिसर्च में एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी मैथमेटिक्स, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी और फैकेल्टी आफ मैनेजमेंट स्टडीज के तहत बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम और बीए एलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया था। इसी तरह विज्ञान संकाय में एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी पर्यावरण विज्ञान और प्रबंध अध्ययन संकाय एमबीए, एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए एचआरडी, एमबीए फाइनेंस कंट्रोल, एमबीए ई-कॉमर्स, एमबीए एग्रीबिजनेस तथा इंजीनियरिंग संकाय में एमसीए, बीसीए और अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय में एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमए एवं एमएससी व्यावहारिक मनोविज्ञान के परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को फीस के साथ ही अपने समस्त प्रमाणपत्रों की मूल प्रति के साथ आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें