फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : ए ग्रेड के लिए इंटरनेशनल जर्नल में पब्लिश कराएं पेपर, फिर से मूल्यांकन की अपील करेंगे कुलपति

Mon, 21 Oct 2024 02:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को बी++ ग्रेड मिला है। विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है, क्योंकि इससे पहले आये रिजल्ट में ग्रेड सी मिला था। 
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को मिली बी++ की नैक ग्रेडिंग के पीछे कई वजहों को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसमें क्वालिटी रिसर्च की कमी, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में पेपर का पब्लिश न होना, गेस्ट फैकल्टी और संविदा शिक्षकों को पीएचडी कराने का अधिकार न देना और खराब सड़कों की बातें सबसे ज्यादा हो रही हैं।

विज्ञापन


विद्यापीठ अब सी ग्रेड को भुलाकर बी++ ग्रेड के विश्वविद्यालय में आ चुका है, लेकिन कुलपति का कहना है कि वो फिर से मूल्यांकन कराने की अपील करेंगे। विद्यापीठ के लोगों को ये बातें काफी पसंद भी आ रही है, लेकिन कई शिक्षकों ने माना है कि विश्वविद्यालय में अभी भी कई ऐसी मूल समस्याएं हैं, जिन्हें सुलझाए बिना नैक की ग्रेडिंग सुधारना संभव होगा।

शिक्षकों को मिले सम्मानजनक वेतन
अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय का एकेडमिक स्टैंडर्ड उठाने के लिए शोध की गुणवत्ता, नेशनल, इंटरनेशनल रिसर्च जर्नल्स में प्रकाशन और शिक्षकों को यूजीसी मानक के अनुरूप सम्मानजनक वेतनमान देना भी होगा।
विज्ञापन


केवल लाइब्रेरी चमकाने से नहीं मिलेगा ग्रेड
प्रो. अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोबारा मूल्यांकन कराने पर 0.1 नंबर की कमी पूरी कर ए+ ग्रेड भी पा सकते हैं। गेस्ट फैकल्टी और संविदा शिक्षकों को शोध कराने की अनुमति न देना भी बड़ी वजह है। संविदा शिक्षक, गेस्ट फैकल्टी स्थाई प्रोफेसरों से ज्यादा हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें