फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जनप्रतिनिधियों ने लगाए चौके-छक्के, अधिकारियों ने चटकाए विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी 2023 में बुधवार को रामापुरा में जय नारायण इंटर कॉलेज में प्रशासन एकादश ने जनप्रतिनिधि एकादश को छह विकेट और एचडीएफसी एकादश को एक विकट से हराया। लगातार तीन मैच जीतने वाली प्रशासन एकादश पहली टीम बन गई है। जनप्रतिनिधि एकादश ने पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में पांच विकेट पर 108 रन बनाए। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने 20 रनों का योगदान दिया। जिला प्रशासन की ओर से सीडीओे हिमांशु नागपाल ने 15 रन देकर दो विकेट लिए। प्रशासन एकादश ने 11.4 ओवर में 109 रन बनाकर जीत हासिल की। एसडीएम सदर पिनाक पाणि द्विवेदी ने 40 रन, सीडीओ हिमांशु नागपाल ने 16, जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने 28 रनों का योगदान दिया। मंत्री दयाशंकर दयालु और राजेश यादव ने एक-एक विकेट लिए। डीएम एस राजलिंगम को मैन ऑफ द मैच, विधायक सौरभ श्रीवास्तव को बेस्ट बल्लेबाज और एसडीएम सदर को बेस्ट ऑलराउंडर चुना गया। दूसरे मैच में एचडीएफसी की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट पर 112 रन बनाए। जवाब में जिला प्रशासन की टीम ने 11.5 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें