फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभव के तहत हुई जनसुनवाई, शिकायतों का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर संभव के तहत हर मंगलवार को जन सुनवाई की जा रही है। अब तक लगातार दो मंगलवार को कुल 38 शिकायतें नगर निगम में आई हैं। इनमें से राजस्व से जुड़ी छह शिकायतों को छोड़कर बाकी शिकायतों का समाधान हुआ है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने शिकायतों को दूर करने की अवधि 24 से 48 घंटे रखी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संभव के तहत होने वाली जन सुनवाई में पहले मंगलवार को 16 और दूसरे मंगलवार को 22 शिकायतें आई थीं। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें। किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्यादातर शिकायतें सीवर, पानी, सड़क, नाली, खड़ंजा से जुड़ी रही। उनका निस्तारण करने के लिए न केवल नगर निगम बल्कि जलकल के अधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें