पद्मविभूषण पं. छन्नूलाल का त्रयोदशी संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
बहन के आरोपों को निराधार बताते हुए रामकुमार ने कहा कि पिताजी की इच्छा थी कि मुखाग्नि उनका पोता राहुल दे और सभी संस्कार तीन दिन में पूर्ण कर लिए जाएं। रामकुमार ने कहा कि मुझे तो समझ में ही नहीं आ रहा है कि किस लोभ में आकर नम्रता मुझ पर आरोप लगा रही है। यह बात कहां से आई और सारी बातें झूठ फैलाई गई हैं।
इस दौरान विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, अशोक पांडेय, ममता मिश्रा, अशोक कपूर, पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले, प्रो. राजेश्वर आचार्य, प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: पथराव में एसीपी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल, 10 नामजद सहित 120 पर केस दर्ज
बुआ ने दादा का नाम किया खराब
पौत्र राहुल मिश्र ने कहा कि बुआ जो भी कह रही हैं वह सब निराधार है। उन्होंने मेरे दादा का नाम खराब किया है। दादाजी ने मुझसे कहा था कि तुम ही मुझे मुखाग्नि देना और अपने बाल मत कटवाना। मैं अपने बेटे को दादा की तरह गायक बनाऊंगा। राहुल ने दादा को संगीतांजलि अर्पित की।