फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गरीबों को जल्द उपलब्ध कराएं घरौनी, नहीं तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त से मुलाकात के बाद बोले चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गरीबों को घरौनी उपलब्ध कराया जाए ताकि गरीब समाज विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के समय अपनी नागरिकता साबित कर सके। शुक्रवार को सर्किट हाउस में कहा कि आज मंडलायुक्त एस राजलिंगम से मुलाकात कर मांग की गई कि गरीब, भूमिहीन, वंचित समाज को घरौनी प्रमाणपत्र दिलाएं। आरोप लगाया कि गरीब, पिछड़े एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को घरौनी से वंचित कर उनकी नागरिकता संदिग्ध बनाने की साजिश रची जा रही है ताकि उनके नाम मतदाता सूची और राशन कार्ड से हटाए जा सके। चेतावनी दी कि अगर सरकार गरीबों को घरौनी देने की प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं करती है तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। सरकार एसआईआर से पूर्व गरीबों को वैध मालिकाना हक का प्रमाण उपलब्ध नहीं कराती है तो जनप्रतिनिधि इस प्रक्रिया का विरोध और बहिष्कार करेंगे। भाजपा और आरएसएस की सोची-समझी रणनीति है, लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे। मंडलायुुक्त से मुलाकात करने वालों में सुजीत यादव लक्कड़, जौनपुर के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, गाजीपुर के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, चंदौली के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, जिला प्रवक्ता संतोष यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें