फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काम में लापरवाही पर सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कड़ी कार्रवाई कर शुक्रवार को जलकल के सहायक अभियंता मनीष सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। 21 जुलाई को रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड के कबीर नगर, भवनिया में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के निरीक्षण में कमियां मिली थीं। निराकरण के लिए मनीष सिंह, अभियंता (जल) को पत्र भेजा गया, लेकिन मनीष सिंह ने नगर आयुक्त के पत्र को गंभीरता से न लेते हुए जवाब नहीं दिया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने मनीष सिंह के कार्यकलाप की जानकारी महाप्रबंधक, जलकल विभाग से ली। आख्या रिपोर्ट में पाया कि उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना कर कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने का जिक्र किया गया। आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण, जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को नजरअंदाज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें