फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विशेष आयोजनों पर रूट डायवर्जन प्लान होटलों को कराएं उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आगामी विशेष आयोजनों की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को रायफल क्लब में जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बैठक की। इसमें जिलाधिकारी ने डीसीपी ट्रैफिक की ओर से वीवीआईपी कार्यक्रम के समय रूट डायवर्जन प्लान होटल संचालकों को भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था के लिए पर्यटन विभाग को जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन विभाग, वाराणसी होटल्स एसोसिएशन के साथ मिलकर गंगा महोत्सव, देव दीपावली, सांसद रोजगार मेला के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। पर्यटन अधिकारी को जिम्मेदारी दी कि संपूर्ण कार्यक्रमों का ब्रोशर तैयार करा कर प्रत्येक होटल में उपलब्ध कराएं। इसमें वाराणसी में आने और ठहरने वाले टूरिस्ट अपनी सुविधा के अनुसार कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकें। इसके अलावा होटल एसोसिएशन की सलाह पर पर्यटन विभाग की ओर से बनारस में होने वाले इवेंट्स, अन्य संबंधित जानकारी के लिए एक मासिक विवरणिका जारी करने को कहा।

उधर, देव दीपावली पर घाटों पर दीप प्रज्वलन के लिए केंद्रीय देव दीपावली समितियों एवं अधिकारियों की समन्वय बैठक कमिश्नरी में हुई। इसमें मुख्य विकास हिमांशु नागपाल ने कहा कि वाराणसी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा ज्ञान प्रतियोगिता भी होगी। संबंधित अधिकारियों से कहा कि घाटों पर पर्याप्त साफ सफाई के साथ ही लाइटिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। घाटों के प्रभारी अधिकारी समितियों से समन्वय बनाकर दीप जलाने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल, दीया व बाती समय से उपलब्ध करा दें। देव दीपावली कार्यक्रम के बाद तत्काल घाटों की साफ सफाई व दीयों को हटवाने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं।
विज्ञापन



गंगा पार दीप प्रज्जवल, वीआईपी आगमन, पार्किंग पर चर्चा

बैठक के दौरान गंगा पार दीप प्रज्ज्वलन, वीआईपी आगमन प्रस्थान, पार्किंग व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई। बैठक में उपनिदेशक पर्यटन, सहायक नगर आयुक्त, केंद्रीय देव दीपावली समिति के अध्यक्ष वागीश मिश्र, हिंदू युवा वाहिनी के अंबरीश सिंह भोला, पर्यटन सूचना अधिकारी नितिन दिवेदी, नवीन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें