फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समस्याओं के खिलाफ सीवर के गंदे पानी में बैठकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर और जलभराव जैसी समस्याओं के विरोध में सीर गोवर्धनपुर डाफी में स्थानीय नागरिकों ने सीवर के गंदे पानी में बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नागरिकों का कहना है कि यह वही वार्ड है, जहां हर साल संत रविदास जयंती पर देश के प्रधानमंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री दर्शन-पूजन करने आते हैं। लेकिन, विडंबना यह है कि इस क्षेत्र को आज तक बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल सकीं। पूरे वार्ड में जलभराव की समस्या है। गली-गली में गंदा पानी भरा हुआ है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गंदगी की वजह से मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने किया। लोगों ने प्रशासन से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान बाबू भारती, अशोक राजभर, आशीष यादव, शर्मिला, रेनू राय, विनय राय, चंदन यादव, संदीप यादव, अमन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

लोहता के छोटी कोइरान में सीवर जाम हो जाने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। लोगों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। घरों के चारों तरफ गंदा पानी लगा है। नगर निगम में शामिल होने के बाद भी लोहता क्षेत्र की सीवर और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। क्षेत्र के मनीष मौर्य, डॉ़ तारिक, उमेश मौर्य, प्यारे सोनकर ने बताया कि कई बार नगर निगम में लिखित शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें