फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: छेड़खानी के विरोध में किन्नरों का धरना-प्रदर्शन, कहा- अस्सी घाट बना नशेड़ियों का अड्डा

Wed, 02 Nov 2022 09:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के अस्सी घाट पर बुधवार को किन्नर समाज से जुड़े लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। मंगलवार देर रात एक किन्नर के साथ हुई छेड़खानी के विरोध में नारेबाजी की। 
विज्ञापन
अस्सी घाट पर किन्नरों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के अस्सी घाट पर मंगलवार देर रात एक किन्नर के साथ हुई छेड़खानी के विरोध में बुधवार को किन्नर समाज से जुड़े लोगों ने मोर्चा खोल दिया। अस्सी घाट पर बैनर पोस्टर लेकिर विरोध-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अस्सी घाट नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। इस पर्यटक स्थल पर बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ छेड़खानी की जाती है। महिलाएं और किन्नर समाज में सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन


किन्नर समाज के अध्यक्ष सलमान चौधरी ने कहा कि हम प्रसाशन से मांग करते है कि समाज में किन्नर का सम्मान किया जाए। अवांछनीय तत्वों से धर्मस्थलों को बचाया जाए। घाटों पर महिला पर्यटकों के लिए सीसीटीवी कैमरे और महिला हेल्पडेस्क का प्रबंध कराया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें