फूलपुर थानाध्यक्ष, एसीपी पिंडरा, एसडीएम पिंडरा और एडीसीपी गोमती जोन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। सोमवार दोपहर 12.30 बजे पुलिस की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया, तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ। थानाध्यक्ष फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर जानलेवा हमले के आरोप में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
वाहन सवार लोगों को हुई परेशानी
कठिरांव चौराहे पर शव रख कर प्रदर्शन करने के कारण पिंडरा से मड़ियाहूं, मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हाल मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर और मड़ियाहूं की ओर से पिंडरा की ओर जाने वालों का भी रहा। वाहन सवार लोग कठिरांव चौराहे की ओर न जाकर गांव के अन्य संपर्क मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़े। इस बीच वाराणसी से जौनपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन की स्थिति सामान्य रही।