वाराणसी। यूपी कॉलेज में धरना प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। प्राचार्य प्रो. डीके सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कॉलेज में 10 अप्रैल से प्रैक्टिकल और 27 अप्रैल से सेमेस्टर परीक्षाएं होनी हैं, ऐसे में परिसर में किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन, अव्यवस्था, अवैधानिक गतिविधि और अनुशासनहीन आचरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। यदि कोई इसमें लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्र और छात्राओं को निर्देश दिया गया है कि किसी तरह के बहकावे में न आएं। ब्यूरो