फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में शिक्षकों का अवैध, जल्द खाली करें जगह -कुलसचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संविदा शिक्षकों ने मांग पूरी न होने के विरोध में सत्याग्रह के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सामूहिक उपवास रखा। प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठे शिक्षकों ने दिन में रघुपति राघव राजा राम का गायन किया और कुलपति पर हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सत्याग्रह पर बैठे शिक्षकों ने बताया कि चार महीने से वेतन न मिलने से उनके घर में भरण-पोषण का संकट गहरा गया है। 4 दिनों से लगातार धरना पर बैठने के बाद भी विवि प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं पूरी होंगी, तब तक सत्याग्रह जारी रखेंगे। उधर कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्या ने एक आदेश जारी कर शिक्षकों के धरने को अवैध बताते हुए तत्काल धरना स्थल खाली करने को कहा है। बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के आंदोलन किया जा रहा है। उधर शिक्षकों ने बताया कि एक नवंबर को ही कुलसचिव को सत्याग्रह की लिखित सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें