पदाधिकारी बोले-छंटनी होने से प्रभावित होगी बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। बिजली निगम में संविदा कर्मियों की छंटनी का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को बिजली उपकेंद्रों पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई को गलत बताया। कहा कि अगर निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं हुआ और छंटनी में हटाए गए लोगों को वापस बुलाया नहीं गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर धरना, प्रदर्शन में कर्मचारियों ने नारेबाजी की। मायाशंकर तिवारी, ओपी सिंह, आरके वाही, अंकुर पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मंडलों में इस साल प्रबंध निदेशक कार्यालय से 7 से 22 प्रतिशत तक संविदा कर्मियों की छंटनी की कार्रवाई चल रही है। इससे ऊर्जा मंत्री के महत्वाकांक्षी योजना एक मुश्त समाधान योजना की विफलता के साथ ही उपभोक्ताओं को बिजली कटौती झेलनी पड़ेगी। चेतावनी दी कि आपूर्ति प्रभावित होती है तो उसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।