फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के खिलाफ धरना समाप्त

Thu, 31 Mar 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
धरना समाप्‍त कराने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी। 
विज्ञापन
लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जारी धरना-प्रदर्शन बुधवार को छठे दिन दोपहर बाद समाप्त हो गया। मौके पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात हुई है। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। नागा यादव पर से रंगदारी का मुकदमा हटेगा। राज्य मंत्री सुरेंद्र भी हमारे परिवार के सदस्य हैं। जो हुआ सो हुआ, अब हमें आगे की ओर देखना है और सारे मतभेद भुलाकर एकजुटता से काम करना है।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष ने धरने की अगुवाई कर रहीं नागा यादव की पत्नी जिला पंचायत सदस्य पार्वती देवी, उमेश प्रधान और सपा जिला सचिव सुजीत यादव को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त कराया। इसी के साथ पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। बता दें कि एमएलसी चुनाव के दौरान राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल और नागा यादव के बीच विवाद हो गया था। पार्वती देवी का आरोप था कि मंत्री ने अपनी हनक का दुरुपयोग कर नागा के खिलाफ रोहनिया थाने में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया।


इसे हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने सपाजनों ने ही अपनी सरकार के मंत्री के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे लोगोें के बीच सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर भी पहुंची थीं। मंगलवार को फौजी पहुंचे थे और शाम तक मुकदमा हटवाने की बात कही थे लेकिन हुआ कुछ नहीं। अलबत्ता, बुधवार को उनके आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस दौरान आराजीलाइन प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल पटेल, गगन प्रकाश यादव, सुजीत यादव उर्फ लक्कड़, राजेश यादव, इंद्रसेन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें