फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: हापुड़ में पुलिस लाठीचार्ज का वाराणसी में विरोध, सड़कों पर उतरे वकील, रखी ये मांग

Wed, 30 Aug 2023 12:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाराणसी के अधिवक्ता हड़ताल पर उतर आए हैं। वकील, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का मांग पर अड़े हैं। 
विज्ञापन
हापुड़ में पुलिस लाठीचार्ज का वाराणसी में विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बुधवार को वकील हड़ताल पर उतर आए हैं। मामला हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज का है जिसके विरोध में जिले के अधिवक्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वकील दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का मांग पर अड़े हैं। घटना को लेकर कई जिलों के वकीलों में रोष है। वकीलों ने आज कार्य बहिष्कार किया है। 
विज्ञापन


हड़ताल में प्रमुख रूप से यूपी बार कौंसिल सदस्य हरिशंकर सिंह सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभु नरायन पाण्डेय महामंत्री शशिकांत दूबे बनारस बार महामंत्री प्रदीप रॉय, मंगलेश दूबे, मुरलीधर सिंह, ब्रजेश मिश्र, शिवपुजन गौतम, संजय दाढ़ी,प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय,राजा आनंद ज्योति सिंह, दिनेक्श दीक्षित समेत काफ़ी संख्या में वकील शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ में क्या हुआ था 

हापुड़ में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महिला अधिवक्ता एवं उसके पिता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं किया और तहसील चौपला पर जाम लगा दिया। अधिवक्ता मुकदमा वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे। 
कोतवाली पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक और खींचातानी हुई। पुलिस ने अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज कर जाम खुलवाया। तीन दिन पहले महिला अधिवक्ता और सिपाही के बीच विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने महिला अधिवक्ता और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके विरोध में मंगलवार को अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ लामबंद हो गए। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया और तहसील चौपला पर जाम लगा दिया। यहां जोरदार नारेबाजी की। इस वजह से जाम लग गया। जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार कर लग गई थी। 

उधर, जाम लगने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं से वार्ता कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन बात बिगड़ गई, पुलिस और अधिवक्ताओं में जमकर खींचातानी और हाथापाई हुई। 

जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम खुलवा दिया। इस दौरान तहसील चौपला और फ्रीगंज रोड पर भगदड़ मच गई। लाठी चार्ज किए जाने का अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध किया। लाठी चार्ज में कई अधिवक्ता घायल हो गए। अधिवक्ताओं का कचहरी व तहसील चौक के आसपास हंगामा जारी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें