फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजदे में झुके सिर और तरक्की के लिए दुआ

Sat, 26 Nov 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अगहनी जुमा
विज्ञापन
हजारों की तादाद एक साथ सजदे में सिर और फिर बारगाहे इलाही में एक साथ दुआ के लिए उठे हाथ...। शुक्रवार को पुराना पुल ईदगाह में यह नजारा बेहद खास था। ना ईद का मौका था और ना ही कोई अलविदा जुमा का लेकिन रौनक इससे बिलकुल भी कम नहीं थी। अगहन महीने में शुक्रवार को अगहनी जुमा की नमाज अदा करने को यहां हजारों का मजमा था। क्या बुजुर्ग, क्या नौजवान और क्या बच्चे। सबने अकीदत से नमाज अदा की और बुनकरों के साथ मुल्क में अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी।
विज्ञापन


बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी के सरदार निजामुद्दीन के एलान पर शुक्रवार को यहां करीब चालीस हजार बुनकरों ने अगहनी जुमा की नमाज अदा की जो कि अपने आप में एक अजीम मिसाल है। मौलाना नूरुल हसन की इमामत में अगहनी जुमे की नमाज हुई। इस दौरान बुनकर बाहुल्य इलाकों में मुर्री बंद का एलान कर काम को बंद रखा गया। साल भर में एक बार अगहनी जुमे पर पढ़ी जाने वाली यह नमाज बुनकरों के लिए एक अलग अहमियत रखती है।

अलईपुरा, छित्तनपुरा, कच्चीबाग, बड़ी बाजार, सरैयां, काजी सदुल्लाहपुरा, जलालीपुरा, दोषीपुरा, शक्कर तालाब, लहंगपुरा, वगैरह में लोग करघे बंद कर पुराना पुल के बड़ी मसजिद में अगहनी जुमे की नमाज के लिए इकट्ठा हुए। इस मौके पर बावनी पंचायत के महतो हाजी मुख्तार, चौदहों के सरदार मकबूल हसन, बारहों के सरदार हाशिम, चौतीसों के हैदर महतो लोहता, मौलाना शकील, रियाज, हाजी कलाम, हाजी नसीर सरदार, गुलशन पार्षद, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, हाजी खलीलुर्रहमान आदि मौजूद रहे। नमाज के बाद परंपरा के तौर पर नमाजियों ने गन्ने की खरीदारी भी की। उधर चौकाघाट स्थित ईदगाह में भी चौदहों के सरदार मकबूल हसन व बाइसी के सरदार इकरामुद्दीन की देखरेख में अगहनी जुमा की नमाज अदा की गई। नमाज मौलाना अल्ताफुर्रहमान ने अदा कराई। तकरीर मौलाना रिजवान साहब ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें