फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: किराये के मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार युवतियां समेत 8 गिरफ्तार, संचालक फरार

Sun, 19 Feb 2023 09:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नवादा इलाके में स्थित विश्वनाथ पुरी कॉलोनी में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर एक मकान में छापा मारा।  चार युवक और चार युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
देह व्यापार (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नेवादा क्षेत्र की विश्वनाथपुरी कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार के अवैध धंधे की सूचना पर शनिवार की देर शाम पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो सगी बहनों सहित चार युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। हालांकि संचालक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। भेलूपुर थाने में सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


भेलूपुर थाना के नेवादा क्षेत्र की विश्वनाथपुरी कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके यहां का एक मकान किसी ने किराये पर ले रखा है। उस मकान में अलग-अलग युवतियां आती रहती हैं। उन युवतियों के पास रोजाना सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग युवकों की आवाजाही लगी रहती है। यह स्थिति कॉलोनी के अच्छे माहौल के लिए ठीक नहीं है।

आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद

शिकायत के आधार पर एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रमाकांत दूबे ने फोर्स के साथ छापा मारा। पुलिस ने मकान से चार युवतियां और चार युवकों को पकड़ा। मौके से शराब और सिगरेट के अलावा आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई। 

सगी बहनें कोलकाता की रहने वाली

विश्वनाथपुरी कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निराला नगर का राहुल जायसवाल, चितईपुर का शिवचरण केसरी, अंबेडकर नगर जिले के टांडा का तजेंद्र सिंह और जौनपुर जिले के लाइन बाजार का कौलजीत सिंह है। वहीं, युवतियों में दो सगी बहने हैं और कोलकाता की रहने वाली है। एक युवती सोनभद्र की और एक अन्य छत्तीसगढ़ की रहने वाली है।

वहीं, देह व्यापार के अड्डे के संचालक मनोज जायसवाल उर्फ लालू का पता नहीं लगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि पकड़े गए युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में थे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

तीन साल पहले भी इसी मकान में हुआ था देह व्यापार का भंडाफोड़

विश्वनाथपुरी कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि उन सभी को मनोज जायसवाल उर्फ लालू ने बनारस बुलाया था। प्रति युवती तीन से चार दिन के लिए मनोज 15 से 20 हजार रुपये देता था। युवतियों ने मनोज को चितईपुर का निवासी बताया। हालांकि पुलिस का कहना था कि मनोज ने अपना सही नाम और पता युवतियों को नहीं बताया है।
विज्ञापन

वहीं, कॉलोनी के लोगों ने बताया कि जिस मकान से युवतियां और युवकों को पकड़ा गया है, उसके मालिक शहर में ही दूसरे हिस्से में रहते हैं। ज्यादा किराये के लालच में वह मकान ऐसे ही लोगों को देते हैं। तीन साल पहले भी इस मकान में देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें