फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी की महिलाओं की प्रेरक कहानियों को मिलेगा मंच, हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट से कर सकते हैं आवेदन

Fri, 13 Feb 2026 05:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी की महिलाओं की प्रेरक कहानियों को मंच मिलेगा। इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। यह अभियान काशी की उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने विपरीत हालात में भी कभी हार नहीं मानी।

 
विज्ञापन
women - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्द, थकान और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने कर्तव्यों और सपनों को पूरा करने वाली महिलाओं के सम्मान में आयोडेक्स और अमर उजाला ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान आयोडेक्स अपराजिता की शुरुआत की है। यह अभियान काशी की उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने विपरीत हालात में भी कभी हार नहीं मानी।

विज्ञापन


यह अभियान उन भारतीय नारियों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाने का प्रयास है, जिन्होंने शारीरिक दर्द, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाया। अभियान 28 जनवरी 2026 को शुरू हुआ और प्रतिभागियों के लिए अपनी प्रेरक कहानियां साझा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 है। 

इस अभियान के तहत वाराणसी की प्रतिभागी महिलाएं दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर या आयोडेक्स–अपराजिता के व्हाट्सएप नंबर 9311430032 पर अपनी कहानी भेज सकती हैं। माइक्रोसाइट पर आसान पंजीकरण के बाद महिलाएं अपनी अपराजिता बनने की कहानी लिखित, वीडियो या ऑडियो रूप में साझा कर सकती हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Maha Shivratri 2026: कहीं 17 फीट की शिव की प्रतिमा तो कहीं 11 फीट का शिवलिंग, काशी में शिव बरात की तैयारी
विज्ञापन


अभियान के समापन पर शीर्ष 30 चयनित प्रतिभागियों को आयोडेक्स अपराजिता उत्सव के भव्य सिटी ग्रैंड फिनाले (वाराणसी) में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। आयोडेक्स अपराजिता वाराणसी की महिलाओं की हिम्मत, संघर्ष और समर्पण को पहचान देने और उन्हें समाज के लिए प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करने की एक सशक्त पहल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें