आईएमएस बीएचयू के बाल रोग विभाग की प्रो. विनीता गुप्ता को मणिपाल के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पीडियाट्रिक हेमाटोलॉजी एंड ऑन्कोलॉजी चैप्टर के 28वें सालाना कॉन्फ्रेन्स में वर्ष 2025 के लिए आरवी लोकेश्वर मेमोरियल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार पीडियाट्रिक हेमाटोलॉजी एंड ऑन्कोलॉजी के साइंस और प्रैक्टिस को आगे बढ़ाने में उनके खास योगदान, बेहतरीन लीडरशिप और जिंदगी भर के समर्पण के लिए एक दिया गया है।