काशी विद्यापीठ के संबद्ध कॉलेजों में छह दिसंबर को होने वाली बीकॉम तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस दिन बीकॉम तीसरे सेमेस्टर (मेजर-कंपनी लॉ) की परीक्षा होनी थी। अब जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी। इसके अलावा बाकी परीक्षाएं अपने निर्धारित समय और पाली में पूरी होंगी।