नव नालंदा महाविहार के कुलपति और बीएचयू के प्रो. सिद्धार्थ सिंह को पटना के खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह दायित्व नियमित निदेशक की नियुक्ति तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने लाइब्रेरी में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों और ग्रंथों के संरक्षण, डिजिटलीकरण और शोध-उपयोग को बेहतर करने की बात कही।