फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सेंट्रल जोन फुटबॉल में दो मैच जीतकर शीर्ष पर बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम ने सेंट्रल जोन अंतर विश्वविद्यालयीय फुटबॉल चैंपियनशिप में लगातार दो जीत हासिल कर तीसरे चक्र में प्रवेश कर लिया है। लगातार दो जीत के साथ टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। यह चैंपियनशिप 20 से 25 जनवरी तक ग्वालियर के आईटीएम विश्वविद्यालय में खेली जा रही है। पहले दिन बीएचयू की टीम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय जबकि दूसरे मैच में उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय को हराया। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सहायक निदेशक और फुटबॉल टीम के कोच डॉ रॉबिन सिंह ने बताया कि पहले मैच में बीएचयू की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन कर विरोधी टीम को एक भी गोल करने का माैका नहीं दिया और 4-0 से मैच अपने नाम किया। दूसरे मैच में उज्जैन के विक्रम विवि की टीम के खिलाफ बीएचयू की टीम पहले हाफ में दो गोल कर 2-0 से बढ़त बनाने में सफल रही। दूसरे हाफ में विरोधी टीम ने दो गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें बीएचयू ने 4-3 से जीत अपने नाम की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें