बीएचयू में कुलपति ने मंगलवार को प्रो. नंदिता घोषाल को स्कूल बोर्ड की उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया है। प्रो. घोषाल विज्ञान संस्थान के वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर हैं। उनकी नियुक्ति 19 दिसंबर से अगले दो वर्षों की अवधि के लिए की गई है। इससे पहले कला संकाय की डीन प्राे. सुषमा घिल्डियाल इस पद पर थीं। उनका तीन साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है।