यूनिक एकेडमी स्कूल का स्पोर्ट्स डे मंगलवार को सिगरा स्टेडियम में मनाया गया। इसमें विद्यालय के लगभग 700 खिलाड़ियों ने आठ स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि हॉकी कोच गौरीशंकर और क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह, राहुल सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ओपन कराटे टूर्नामेंट प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रमन कोहली, धन्यवाद ज्ञापन नेहा जायसवाल ने दिया। मौके पर स्वाती मिश्रा, पूजा भंसाली मौजूद रहीं।