चिरईगांव।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ऑनलाइन हाजिरी, अन्य विभागों के समान कार्य और यात्रा भत्ता सहित विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सचिवों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत सचिवों ने एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह को अपना डोंगल जमा किया। ग्राम पंचायत सचिवों ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत बाहों में काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन के साथ की गई थी। अधिकारियों ने मांगों की अनदेखी की। आंदोलन के दूसरे चरण में डोंगल जमा कर भुगतान कार्य न करने का निर्णय लिया गया है। सचिवों ने मांगों के समर्थन में सामूहिक रूप से एडीओ पंचायत को पत्रक सौंपा। एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों ने सामूहिक रूप से ब्लॉक कार्यालय में डोंगल जमा कर पत्रक दिया है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। इस दौरान शैलेंद्र कुमार सोनकर, सुजीत यादव, अजीत सिंह, कमलेश बहादुर गौड़, चांदनी सिंह, रमाशंकर, राजेश प्रसाद, रमेश उपस्थित रहे। संवाद