संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रो. जितेंद्र कुमार को चीफ प्रॉक्टर (विनयाधिकारी) नियुक्त किया गया है। बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कार्यपरिषद की स्वीकृति के बाद यह नियुक्ति की है। प्रो. जितेंद्र कुमार आचार्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और वे अपने मूल पद के दायित्वों के साथ-साथ चीफ प्रॉक्टर के पद के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। उनके परामर्श के बाद सहायक प्राॅक्टर की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी कुलसचिव राकेश कुमार ने दी। प्रो जितेंद्र कुमार इससे पूर्व आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकायाध्यक्ष, कुलसचिव एवं कार्यपरिषद सहित विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।