अनपरा। निजी क्षेत्र की एमईआईएल समूह की लैंको अनपरा तापीय परियोजना के 600 मेगावाट की दूसरी इकाई शनिवार को सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइज कर उत्पादन शुरू कर दिया गया। गत बुधवार को बीटीएल के कारण लैंको की दूसरी इकाई को बंद करना पड़ा था। युद्धस्तर पर लगकर परियोजनाकर्मियों ने शनिवार की भोर में लीकेज को दुरूस्त कर लिया। दोपहर तक इकाई से उत्पादन शुरू हो गया। उधर अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई बीटीएल के कारण बृहस्पतिवार से बंद चल रही है। रविवार को इकाई से उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार की देर शाम सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 18395 मेगावाट और न्यूनतम मांग 8931 मेगावाट पर रही।