फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smart Meter Problem: सोलर यूनिट सरप्लस, स्मार्ट मीटर में बैलेंस निगेटिव, फिर भी काटी बिजली; परेशानी

Mon, 04 May 2026 03:41 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Smart Meter: वाराणसी में स्मार्ट मीटर को लेकर नई समस्या सामने आई है। उपभोक्ताओं ने बताया कि मीटर का बैलेंस निगेटिव दिख रहा है तो उनका भी कनेक्शन काट दिया जा रहा है। इस कारण उन्हें गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। विभाग सिर्फ समस्याओं के समाधान का आश्वासन दे रहा है।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बिजली निगम की ओर से ऐसे उपभोक्ता, जिन्होंने अपने यहां सोलर पैनल लगवाया है और उनकी सोलर यूनिट सरप्लस है लेकिन किसी कारणवश स्मार्ट मीटर का बैलेंस निगेटिव दिख रहा है तो उनका भी कनेक्शन काट दिया जा रहा है। ऐसे 1-2 नहीं बल्कि हर उपकेंद्र पर 10 से 12 उपभोक्ता आए दिन अपनी शिकायत लेकर उपकेंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं से एक ओर सोलर पैनल लगवाने की अपील की जा रही है तो दूसरी ओर ऐसे उपभोक्ता, जिन्होंने पहले से सोलर पैनल लगवाया है, उनकी बिलिंग में खामियां आ रही हैं। अगर स्मार्ट मीटर का बैलेंस निगेटिव है तो उसको सोलर के सरप्लस यूनिट से सही तरीके से मिलान नहीं किया जा रहा है। लिहाजा बिजली का कनेक्शन काट दिया जा रहा है। 

उपभोक्ताओं के अनुसार, अगर सोलर पैनल में यूनिट नहीं बची रहती और स्मार्ट मीटर बैलेंस निगेटिव रहता तो कनेक्शन काटने की बात समझ में आती है। बिना मिलान किए ही कनेक्शन काट दिया जा रहा है।

विज्ञापन

सोयेपुर लालपुर निवासी राजकुमार ने 4 किलोवाट का सोलर लगवाया है। मार्च महीने में उनके सोलर ने 171 यूनिट बनाया। बताया कि मार्च महीने का बिल समायोजित होने के बाद बिल डाउनलोड किया, तब तक बिल बनने के बाद भी सोलर की सरप्लस यूनिट 18 दिख रही थी। अप्रैल का महीना अभी पूरा नहीं हुआ और सोलर यूनिट का समायोजन भी नहीं किया गया। इसके बाद भी कनेक्शन काट दिया गया।

भिटारी प्राथमिक विद्यालय के पीछे कॉलोनी में रहने वाले अनिल ने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। उनका कहना है कि हर महीने बिल में उनकी यूनिट सरप्लस रहती है। 25 मई को उनके बिजली अकाउंट में 244 रुपये स्मार्ट मीटर में सरप्लस दिख रहा था। उसी दिन रात में 10,718 रुपये माइनस का मेसेज आ गया। अगर बिजली निगम ने सोलर पैनल की यूनिट का सही तरीके से समायोजन किया होता तो कनेक्शन नहीं कटता। 
विज्ञापन

सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जावान एप पर नियमित अपनी रीडिंग चेक करते रहना चाहिए। निगेटिव बैलेंस का मैसेज तभी जाता है, जब सोलर सिस्टम में सरप्लस यूनिट नहीं रहती है। जहां तक सही तरीके से मिलान की समस्या है, तो इसकी जानकारी होते ही नियमानुसार इसका समाधान कराया जाएगा। - शिशिर कुमार, निदेशक वाणिज्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें