फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. यदुनाथ दूबे बने संपूर्णानंद संस्कृत विवि के नए वीसी

Tue, 03 Feb 2015 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बौद्ध दर्शन विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे को विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे राजभवन से आदेश आने के बाद शुभ मुर्हत के लिए कुलपति को साढ़े तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर में दर्शन के बाद अपराह्न तीन बजे कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. दूबे विश्वविद्यालय के 32वें कुलपति बने हैं।
विज्ञापन


तीन साल से अधिक समय से प्रति कुलपति रहे प्रो. यदुनाथ नवंबर में सेवानिवृत्त होने के बाद सत्र लाभ पर चल रहे थे। आदेश आने के बाद उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने से पहले शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी ली। जब पता चला कि 3 से 4 बजे का समय शुभ होगा तो वे बाबा के दर्शन के लिए मंदिर निकल पड़े। अपराह्न ढाई बजे वह कुलपति कार्यालय पहुंचे और आधे घंटे की कागजी औपचारिकता पूरी करने के बाद पदभार संभाला।

नए कुलपति शिक्षकों, कर्मचारियों से बात करने के दौरान वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय हित में काम करते रहेंगे। सबसे पहले उन्होंने परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों के मानदेय के भुगतान संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर किया। नवागत कुलपति ने कहा कि समय से दाखिला, परीक्षा और परिणाम जारी कराना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही मुख्य भवन का जीर्णोद्धार और विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिलाने के लिए शासन एवं राजभवन स्तर पर पहल की जाएगी।
विज्ञापन

0000
विद्यापीठ में डा. नाग की दूसरी पारी
वाराणसी (ब्यूरो)। डॉ. पृथ्वीश नाग अगले तीन साल तक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति बने रहेंगे। राजभवन से इस आशय का पत्र सोमवार को विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ। डॉ. नाग का दोबारा कुलपति बनाए जाने पर विश्वविद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों

ने खुशी जाहिर की। 31 जुलाई 2014 को कार्यकाल पूरा होने के बाद तीन बार राजभवन ने डॉ. नाग का तीन-तीन माह के लिए कार्यकाल बढ़ाया था। दोपहर करीब बारह बजे आदेश आने के बाद बधाई देने के लिए प्रशासनिक भवन शिक्षकाें, कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिल देर तक चला। इस दौरान

कुलपति ने शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों से सहयोग की अपील की। कहा कि सत्र विलंब न हो, इसके लिए जहां प्रवेश और परीक्षा समय से कराई जाएगी वहीं परीक्षा परिणाम भी तय समय पर जारी किए आएंगे और छात्रसंघ चुनाव भी निर्धारित अवधि में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें