उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम की ओर से संस्कृत जगत के विद्वानों को सम्मान देने की घोषणा की गई है। प्रो. धर्मदत्त चतुर्वेदी को महर्षि नारद पुरस्कार, प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रो. ब्रजभूषण ओझा, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, डॉ. विनोद राव पाठक को विशिष्ट पुरस्कार स्वरूप एक लाख एक हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। वहीं, शिवम कुमार चौबे, अंकित तिवारी, रघुवर प्रसाद शुक्ला, किरण कुमार को वेद पंडित पुरस्कार स्वरूप 51 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
कालिदास साहित्य में ईश्वर तत्व के लिए डॉ. आराधना मिश्रा, डॉ. ममता मेहरा, प्रो. राम किशोर त्रिपाठी, प्रो. अशोक कुमार जैन को विशेष पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। डॉ. शरसचंद्र द्विवेदी, डॉ. श्रीकांत मिश्रा, डॉ. अंबुज त्रिवेदी, डॉ. शशि शेखर चतुर्वेदी को विविध पुरस्कार के तहत 11 हजार रुपये दिए जाएंगे।