फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. आलोक राय बने संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कार्यवाहक कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कार्यवाहक बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में नियमित कुलपति की नियुक्ति में और समय लगने की संभावना है। ऐसे में नियमित कुलपति की नियुक्ति होने या अग्रिम आदेश जो भी पहले हो तक प्रो. आलोक कुमार राय अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। प्रो. आलोक कुमार संस्कृत विश्वविद्यालय में 23 या 24 मई को कार्यभार ग्रहण सकते हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल का तीन वर्षों का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है। अध्यापकों का मानना था कि प्रो. राजाराम शुक्ल का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ सकता है। करीब एक साल तक कोरोना काल रहा। बावजूद उन्होंने तीन साल में विश्वविद्यालय के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें