फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस आने पर फुटबालर ज्योति से मिलेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेताओं ने सौंपा संदेश पत्र

Fri, 20 Mar 2020 11:14 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
फुटबालर ज्योति पटेल को प्रियंका गांधी का संदेश पत्र सौंपते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के कांग्रेस नेता शुक्रवार को फुटबालर ज्योति पटेल को सम्मानित करने उनके घर पहुंचे। कोरोना के कारण देशभर में तमाम खेल गतिविधियां रद्द होने के बाद ज्योति अपने घर आई हुई हैं।

विज्ञापन


प्रदेश और जनपद के पदाधिकारियों ने ज्योति को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के संदेश पत्र को सौंपा। उन्होंने कहा कि जब प्रियंका बनारस आएंगी तो ज्योति से मिलने जरूर मिलेंगी।

बता दें कि गणेशपुर पहाड़ी निवासी ज्योति कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। नेपाल, मंगोलिया और टर्की में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। 

इन उपलब्धियों को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पदाधिकारियों को ज्योति को सम्मानित करने को कहा था। शुक्रवार को प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, जिला अध्यक्ष प्रजानाथ, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे समेत कई कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मैने भी अपने समय में कबड्डी और एथलेटिक्स खेला, मगर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंच पाई। मगर जब मेरी चार बेटियां हुईं तो मैने तय किया कि इन्हें अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहुंचाऊंगी। जिसका नतीजा है ज्योति।- शांति, ज्योति की मां 
 
मेरी चार बेटियां हैं, मैं सभी को खेलने की छूट दी है। जो जितना मेहनत करेगा वो विश्व पटल पर चमकेगा। ज्योति ने अथक मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल किया है। -संजय प्रसाद, ज्योति के पिता 
माता-पिता का सपोर्ट मिलना बहुत जरूरी है। साथ ही एक अच्छे गुरु का भी मिलना अनिवार्य है और वो मुझे भैरव दत्त के रूप में मिला जिन्होंने मुझे इस लायक बनाया। -ज्योति पटेल, फुटबालर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें