फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रियंका ने अमेरिका में पढ़ा शाही दरबार की संस्कृति पर किया शोधपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के भारत कला भवन की सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. प्रियंका चंद्रा ने अमेरिकी विश्वविद्यालय में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन में उन्होंने रॉयल कोर्ट कल्चर एंड म्यूजियम : कॉटन टेंटेज इन भारत कला भवन कलेक्शन शीर्षक से शोध पत्र पढ़ा। उन्होंने सेंटर फॉर साउथ एशिया की ओर से आयोजित दक्षिण एशिया के 53वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सेदारी की थी। डॉ. चंद्रा ने यह शोध मुगल कालीन कलमकारी तंबू पट्टियों के माध्यम से शाही दरबार की गतिशील संस्कृति और उस काल की वस्त्र और कलात्मक परंपराओं पर किया। शोध में उन्होंने भारत कला भवन में संरक्षित कलमकारी पट्टियों का तुलनात्मक अध्ययन भारत, यूरोप, जर्मनी और अमेरिका के अन्य संग्रहालयों में सुरक्षित दुर्लभ हेरिटेज वस्तुओं के साथ किया है। डॉ. चंद्रा ने बताया कि यह प्रस्तुति 17वीं–18वीं शताब्दी के भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को समझने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें